
जयपुर: जयपुर के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निर्माणाधीन दुकान की दूसरी मंजिल की छत ढह जाने से मलबे में दबे पांच मजदूर घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि घायल मजदूरों में से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि हादसा निवारू रोड पर प्रताप डेयरी के पास हुआ।
उन्होंने बताया कि दुकान में दूसरी मंजिल की छत डालते समय अचानक ढह गई जिससे पांच मजदूर मलबे में दब गये। पुलिस ने सिविल डिफेंस दल की मदद से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि घायलों को सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां एक मजदूर की हालत गंभीर है।
सिंह ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published : 19 March 2023, 4:49 PM IST
Topics : Constructio जयपुर दुकान निर्माणाधीन मंजिल