हिंदी
लखनऊः उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली यानी एनसीआर की तर्ज पर ही अब एसीआर (राज्य राजधानी क्षेत्र) का गठन किया जाएगा। यह योगी सरकार के बड़ा ऐलान है और किसी भी राज्य में पहली बार एससीआर बनाए जाने का फैसला लिया गया है।
इससे कई शहरों का विकास होगा साथ ही आर्थिक बढ़त भी मिलेगी। इसमें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आसपास के छह जिलों को चुना गया है। जिनकी जमीन अधिगृहित की जाएगी।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की तर्ज पर उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) के गठन के लिए शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी कर दी गयी। इसके क्रियान्वयन के लिए राज्यपाल ने ”उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण” की स्थापना को भी मंजूरी दी है। उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी के बाद आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने इसके लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नवगठित उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र में राजधानी लखनऊ के साथ-साथ आसपास के जिले हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी शामिल हैं।
अधिसूचना के मुताबिक इसके तहत कुल 27,826 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल राज्य राजधानी क्षेत्र में शामिल होगा। इस घोषणा के साथ ही राज्यपाल ने ”उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण” की स्थापना को मंजूरी दी है। यह प्राधिकरण विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन की देखरेख करेगा और नए परिभाषित क्षेत्र के भीतर संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करेगा।
Published : 20 July 2024, 12:50 PM IST
Topics : CM Yogi notification SCR uttar pradesh अधिसूचना एससीआर यूपी सीएम योगी