
प्रयागराज: बसंत पंचमी पर संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए गुरुवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर में तीन बजे स्नान से घंटा-घड़ियाल और शंखनाद के साथ स्नान का सिलसिला शुरू हुआ है। श्रद्धालुओं की भीड लगातार संगम की ओर जा रही है। बसंत पंचमी के स्नान पर्व को देखते हुए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए है।
बसंत पंचमी के पवित्र अवसर पर पावन त्रिवेणी में स्नान और संगम तट पर आरती तथा पूजन अर्चन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। pic.twitter.com/8D2AVpkL3b
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 30, 2020
वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रयागराज के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान बसंत पंचमी के पर्व पर श्रद्धालुओं के साथ संगम स्नान करके देश और प्रदेश में सुख शांति की कामना की। उनके साथ में कई वरिष्ठ मंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और साथ ही साथ साधु संतों ने भी संगम में स्नान किया।
संगम स्नान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा आरती की और पतंग उड़ाकर बसंत पंचमी का पर्व मनाया। इसके बाद बाद संगम तट पर गंगा की अविरलता व निर्मलता के लिए पंतग और गुब्बारे उडाए।
Published : 30 January 2020, 4:20 PM IST
Topics : cm Ganga uttarpradesh Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश प्रयागराज मुख्यमंत्री वसंत पंचमी सीएम योगी