कानपुर में सीएम योगी का पुतला फूंकने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाई। पुलिस लाठीचार्ज में 3-4 सपा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।
कानपुर:अशोक नगर मोतीझील के पास दर्जनों सपा के कार्यकर्ता आज सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने पहुंचे। जैसे ही सपा के कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी को पुतले में आग लगाई वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां मौजूद सपा कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाई।
इस लाठीचार्ज में 3 से 4 कार्यकर्ता घायल हो गए जबकि कई को चोटें आई है। पुलिस ने दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं को इस मामले में जेल भेज दिया है।
बता दें कि सीएम योगी आज कानपुर दौरे पर है। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह यादव बंटी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अशोक नगर मोतीझील स्थित सीएम योगी का पुतला फूंकने पहुंचे।
Published : 7 September 2017, 3:08 PM IST
Topics : कानपुर जिलाध्यक्ष पुतला पुलिस लाठियां सपा कार्यकर्ताओं सीएम योगी