हिंदी
देहरादून: पत्रकार कल्याण कोष समिति ने छह पत्रकारों को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की संस्तुति की है। इस संस्तुति पर अंतिम मुहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगाएंगे, जो स्वयं समिति के अध्यक्ष हैं। समिति के समक्ष कुल 11 मामले विचारार्थ प्रस्तुत किए गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पिछले माह दिवंगत हुए पत्रकार मंजुल सिंह माजिला के परिवार को भी आर्थिक सहायता पाने वालों में शामिल किया गया है। सोमवार को सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शेष पांच मामलों में अभिलेख अपूर्ण पाए गए।
डीजी सूचना ने निर्देश दिए कि अपूर्ण मामलों को एक और अवसर दिया जाए तथा संबंधित जिला सूचना अधिकारियों से दस्तावेज पूरे कराए जाएं। वहीं, मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत समिति के समक्ष एक मामला रखा गया, लेकिन आवश्यक अभिलेखों के अभाव में इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका।
इस बैठक में पत्रकार कल्याण कोष समिति के गैर सरकारी सदस्य पत्रकार प्रतिनिधि बीडी शर्मा, डॉ. डीडी मित्तल, निशा रस्तोगी, दिनेश जोशी सहित सूचना विभाग के अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी व संयुक्त निदेशक केएस चौहान मौजूद थे।
Published : 25 March 2025, 2:28 PM IST
Topics : CM Pushkar Singh Dhami Dynamite News hindi todays news hindi Uttarakhand News Uttarakhand Todays News Uttrakhand Uttrakhand CM