
महराजगजः सिविल कोर्ट फरेंदा के आदेश पर कोल्हुई पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में पीड़िता के पति, सास, ससुर व उसके ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र का है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सुरेन्द्र गुप्ता की पुत्री मेनका की शादी सिद्वार्थनगर के लोटन कोतवाली क्षेत्र के चनरैया गांव में रिंकु गुप्ता पुत्र श्रीराम गुप्ता के साथ 21 अप्रैल 2019 में हुई थी। शादी के शुरूआती दौर में सब कुछ ठीक-ठाक था। लेकिन बाद में उसके ससुराल वाले मेनका का उत्पीड़न करने लगे।
थाने से भी नही मिली न्याय
दहेज उत्पीड़न को लेकर मेनका के पिता ने थाने में तहरीर भी दी। लेकिन किसी ने उसकी पुकार नही सुनी। अंत में मेनका ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाई।
फरेंदा सिविल जज ने गवाहों व सबूतों के आधार पर कोल्हुई पुलिस को दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कोल्हुई पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के पति रिंकू गुप्ता समेत समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तहकीकात शुरू कर दी है।
Published : 29 December 2022, 3:20 PM IST
Topics : दहेज उत्पीड़न पति पुलिस फरेंदा महराजगंज मुकदमा ससुराल सिविल कोर्ट