हिंदी
चित्तूर: आंध्र प्रदेश के चित्तूर के पेपर प्लेट्स निर्माण इकाई में बुधवार तड़के एक दुखद घटना में आग लगने से तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश की चीनी फैक्ट्री में लगी आग, 2 लोगों की मौत, 6 घायल
पुलिस ने यहां बताया कि घटना रंगाचारी स्ट्रीट में हुई। मरने वालों में एक पिता भास्कर (65), उसका बेटा दिल्ली बाबू (35) और निर्माण इकाई का मालिक शामिल है।दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली: सीमापुरी में ट्रक ट्राइवर ने डिवाइडर पर सो रहे लोगों को कुचला, 4 की मौत, 2 घायल
आग की घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।(वार्ता)
Published : 21 September 2022, 12:10 PM IST
Topics : आग आंध्र प्रदेश घटना चित्तूर जिंदा पेपर प्लेट्स मौत
No related posts found.