
नई दिल्ली: भारत के डोकलाम में विवाद की वजह से सीमा पर डटे भारतीय जवानों को पीछे खदेड़ने के लिए पड़ोसी मुल्क चीन एक छोटा सैन्य ऑपरेशन करने की तैयारियों में जुटा है। भारतीय सेना को खदेड़ने के लिए चीन दो हफ्तों के भीतर एक छोटे सैन्य ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है।
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित एक लेख के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने यह खबर दी है। ग्लोबल टाइम्स ने शंघाई अकैडमी ऑफ सोशल साइंसेज के इंस्टिट्यूट ऑफ इंटरनैशनल रिलेशंस में रिसर्च फेलो हू जियोंग के विचार प्रकाशित किए हैं। ग्लोबल टाइम्स में जियोंग का कहना है कि ' चीन अरनी सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच लंबे वक्त तक यह तनातनी नहीं चलने देगा।' इसलिए चीन एक छोटे सैन्य ऑपरेशन करने की तैयारियों में जुटा है। उनका कहना है कि चीनी पक्ष इस ऑपरेशन को अंजाम देने से पहले भारतीय विदेश मंत्रालय को जानकारी देगा।
गौरतलब है कि इस विवादित क्षेत्र में चीन द्वारा सड़क बनाने की कोशिश के बाद 16 जून से ही भारतीय जवान सीमा पर तैनात हैं।
Published : 5 August 2017, 12:17 PM IST
Topics : ग्लोबल टाइम्स चीन डोकलाम भारत भारतीय सेना सैन्य ऑपरेशन हमला