
गोरखपुर: भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चे व स्कूल के अभिभावकों के द्वारा दर्जनों गांव में 'पर्यावरण बचाओ पेड़ लगाओ' के नारे के साथ जागरूकता रैली निकाली गई।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इस दौरान स्कूल के प्रबंधक और बच्चों ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि गर्मी बढ़ने से वातावरण का तापमान बढ़ता है और मौसम में तापमान बढ़ने के कारण जीव-जंतु, पेड़ पौधे और इंसानों को सही मात्रा में आक्सीजन न मिलने के कारण कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पूरे भारतवासियों से हमारी अपील है प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण के प्रति जागरुक रहे। हर शुभ अवसर पर अपने घर व हर जगहों पर एक-एक पौधे जरूर लगाए।
Published : 7 June 2024, 4:11 PM IST
Topics : awareness rally children Gorakhpur World Environment Day उत्तर प्रदेश गांव गोरखपुर जागरूकता रैली बच्चे विश्व पर्यावरण दिवस