हिंदी
महराजगंज: नौतनवा तहसील स्थित चकदह गांव में 10 वर्षीय लड़के की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। लड़का बकरी चराने के लिए गया हुआ था, जहां उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमला करने के बाद बच्चे की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक लड़के का नाम अमित यादव है, जो जंगल के किनारे बसे चकदह गांव में रहता था। वह जंगल के पास में ही बकरियां चराने के लिए गया हुआ था।
ऐसे हुई घटना की जानकारी
अमित के परिजनों के मुताबिक जब वह तय समय पर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने बच्चे को खोजना शुरू किया।काफी खोजबीन के बाद गुरुवार की सुबह बच्चे का शव खून से लथपथ जंगल में मिला। बच्चे पर तेंदुए के हमले से आसपास के क्षेत्र समेत पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम भी काफी देर तक जंगल में तेंदुए की तलाश करती रही लेकिन तेंदुए के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। वन विभाग के रेंजर ने बताया कि जल्द ही पिंजड़े के माध्यम से तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।
Published : 11 August 2022, 4:51 PM IST
Topics : Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश महराजगंज