
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां जयपुर के कांवटिया अस्पताल वालों ने महिला को भर्ती करने से मना कर दिया। जिसके बाद लाचार महिला के मजबूरन अस्पताल के गेट पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक जयपुर के कांवटिया अस्पताल में बुधवार को एक गर्भवती महिला को अस्पताल वालों ने भर्ती नहीं होने दिया। जिसके बाद महिला अस्पताल से बाहर आ गई। काफी समय तक कोशिश करने पर भी जब वह भर्ती नो हो सकी तो महिला को मजबूरन अस्पताल के गेट पर ही अपने बच्चे को जन्म देना पड़ा।
राजस्थान सरकार ने गर्भवती महिला का खुले में प्रसव होने के मामले में जयपुर के सरकारी कावंटिया अस्पताल के तीन रेजीडेंट चिकित्सकों को बृहस्पतिवार को कर दिया है।
इसके साथ ही मामले में लापरवाही के लिए जिम्मेदार अस्पताल अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
Published : 5 April 2024, 2:10 PM IST