हिंदी
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को मंगलवार की रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें: केन्द्र सरकार से पैसे मिलने पर होगा मनरेगा का भुगतान-पायलट
Haryana: Former Chhattisgarh Chief Minister and BJP leader Raman Singh admitted to a hospital in Gurugram, yesterday night after he complained of chest pain. (File pic) pic.twitter.com/yxEtJ1ijRB
— ANI (@ANI) July 24, 2019
सूत्रों के मुताबिक डॉ सिंह को रात अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ। जिसके तत्काल बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वह गत दो दिन से दिल्ली में ही हैं। डाॅ. सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। (वार्ता)
Published : 24 July 2019, 4:16 PM IST
Topics : bjp Chattisgarh chief minister Delhi Raman Singh छत्तीसगढ़ दिल्ली भाजपा मुख्यमंत्री रमन सिंह