
हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह सुबह 11:50 बजे हरिद्वार पहुंचेंगे। वह सबसे पहले महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इसके बाद दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री डैम कोठी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां से वह वर्चुअल माध्यम से बागेश्वर में आयोजित कत्यूर महोत्सव को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का यह संबोधन बागेश्वर की जनता के लिए उत्साहवर्धक होगा।
शाम 6:00 बजे वह ऋषिकुल मैदान में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज कर रहे हैं। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री का संबोधन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देगा। मुख्यमंत्री धामी का यह दौरा धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Published : 13 April 2025, 12:39 PM IST
Topics : Chief Minister Pushkar Singh Dhami Dam Kothi Guest House Haridwar Maharaja Agrasen Aggarwal Ashram Uttrakhand