
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में कुम्हार मंडी क्षेत्र का दौरा किया और दिवाली के लिए स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीये खरीदे।
धामी ने लोगों से स्थानीय उत्पाद खरीदने और 'वोकल फॉर लोकल' के मंत्र को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा, ''मिट्टी के दीये दिवाली के त्योहार को पवित्रता प्रदान करते हैं।''
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘रोशनी का त्योहार भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने से भी जुड़ा है। यह बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है।’’
उन्होंने मिट्टी के दीयों की कीमत का भुगतान डिजिटल माध्यम से करने के बाद कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन भारत में होता है।
Published : 12 November 2023, 11:32 AM IST
Topics : Bought Earthen lamps Diwali Uttrakhand CM उत्तराखंड कुम्हार मंडी दिवाली दीये खरीदे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी