भारत के मुख्य न्यायाधीश यू यू ललित ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की

भारत के मुख्य न्यायाधीश यू. यू. ललित ने मंगलवार को केन्द्र सरकार से न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ को अपना उत्तराधिकारी बनाने की शिफारिश की। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 11 October 2022, 4:22 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश यू. यू. ललित ने मंगलवार को केन्द्र सरकार से न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ को अपना उत्तराधिकारी बनाने की शिफारिश की।

नियुक्ति के बाद न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश बन जाएंगे। वह 10 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्त होंगे।

शीर्ष अदालत की परंपरा के अनुसार सामान्य परिस्थितियों में वरिष्ठतम न्यायाधीश को मुख्य न्यायाधीश बनाने की परंपरा रही है। इस क्रम में न्यायमूर्ति ललित के बाद में न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ आते हैं।

न्यायमूर्ति ललित ने 27 अगस्त 2022 को भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली थी। वह 74 दिनों के अपने संक्षिप्त कार्यकाल के बाद आठ नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

न्यायमूर्ति ललित को अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने के लिए केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने गत सात अक्टूबर को एक पत्र भेजा था। (वार्ता)

Published : 
  • 11 October 2022, 4:22 PM IST

Advertisement
Advertisement