विदेश में गोलीबारी, सात लोगों की मौत और 30 घायल

अमेरिका के शिकागो में मजदूर दिवस के दौरान हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गये हैं।

Updated : 3 September 2019, 12:40 PM IST
google-preferred

शिकागो: अमेरिका के शिकागो में मजदूर दिवस के दौरान हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गये है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मजदूर दिवस पर हुयी गोलीबारी में कम से कम सात लोग मारे गये और 30 लोग घायल हो गये है। एनबीसी शिकागो ने पुलिस के हवाले से बताया कि पीडितों में एक 17 वर्षीय लड़का भी है।

यह भी पढ़ें: डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक, पहुंची तीन वर्षों की महिला टॉपर्स, राष्ट्रपति के सचिव रहे मुख्य अतिथि

शिकागो पुलिस विभाग ने छुट्टियों और लंबे सप्ताहांत में अमेरिकी शहरों में अपराध में वृद्धि को देखते हुए एक हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया था। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष मजदूर दिवस सप्ताहांत के दौरान शिकागो में 4 लोग गोली मार दी गयी थी। (वार्ता)

Published : 
  • 3 September 2019, 12:40 PM IST

Advertisement
Advertisement