सुकमा: छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस के सामने आज दो 8-8 लाख के इनामी सहित 3 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। जिसमें दो महिला माओवादी भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: भारतीय सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को किया ढेर
पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि एक महिला नक्सली मुचाकी सुनिता पर 8 लाख का इनाम घोषित था तथा नक्सली प्लाटून कमांडर बेड़सू जोगा पर 8 लाख का इनाम तथा एक अन्य महिला नक्सली दीर्दी जोगा ने आत्मसर्पण किया। उन्होंने बताया कि ये नक्सली बड़ी-बड़ी घटनाओं में शामिल थे।