Chhattisgarh: बालोद में कहर बनकर टूटी आकाशीय बिजली, तीन महिलाओं की मौत, भारी बारिश के बाद हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 28 September 2023, 5:24 PM IST
google-preferred

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के देवरी बंगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसना गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं चमेली निषाद, चमेली की बहू कामीन निषाद और बसंती साहू की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि किसना गांव में बुधवार को महिलाएं खेत में काम करने गई थीं। जब महिलाएं खेत में थीं तब तेज बारिश होने लगी, बारिश से बचने के लिए तीनों महिलाएं एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। कुछ देर बाद पेड़ में बिजली गिरी और तीनों महिलाएं वहीं गिर गईं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने तीनों महिलाओं को देवरी गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Published : 
  • 28 September 2023, 5:24 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement