छत्तीसगढ़: सुकमा के तोलनाई जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली हुआ ढेर

सुकमा के टेटराई तोलनाई जंगलों में शुक्रवार रात जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 May 2024, 4:29 PM IST
google-preferred

सुकमा: छत्तीसगढ़ के बस्तर के सुकमा में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के टेटराई और तोलनाई के जंगलों में तड़के सुबह डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में डीआरजी जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक शुक्रवार रात करो टेटराई तोलनाई के जंगलों में नक्सलियों के होने की जानकारी प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर डीआरजी के जवान ऑपरेशन के लिए रवाना हो गए थे। 

इस मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है और उसके शव को भी बरामद कर लिया गया है। नक्सली के पास एक बंदूक और भारी मात्रा में विस्फोटक मिले हैं। मुठभेड़ के आसपास के हिस्से में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Published :  18 May 2024, 4:29 PM IST

Related News

Advertisement