छत्तीसगढ़: बीजापुर में महिला से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 August 2023, 8:54 PM IST

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के नैमेड़ क्षेत्र की है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को एक महिला ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि जब वह शौच के लिए गई थी तब एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया था।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया तथा अलग-अलग दल बनाकर मामले की छानबीन शुरू की गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और महिला ने भी उसकी पहचान कर ली है। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया है।

 

Published : 
  • 1 August 2023, 8:54 PM IST

No related posts found.