हिंदी
कोलकाताः मेगा स्टार मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती को सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, 73 वर्षीय एक्टर को शनिवार सुबह अचानक सीने में दर्द उठा। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी उनकी हालत कैसी है, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
वहीं उनके एक करीबी ने कहा, ‘‘चक्रवर्ती को आज सुबह भर्ती कराया गया है और उन्हें चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी बाद में दी जाएगी।’’
मिथुन का सियासी सफर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा का दामन थामा था। वहीं, इससे पहले वह तृणमूल कांग्रेस (TMC) में भी रहे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चक्रवर्ती को राज्यसभा भेजा था। हाल ही में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
Published : 10 February 2024, 11:31 AM IST
Topics : bjp Kolkata Latest Hindi News Mithun Chakraborty Mithun Chakraborty Health अस्पताल कोलकाता मिथुन चक्रवर्ती