सीएम भगवंत मान बोले- पंजाब जल्द ही गैंगस्टरों और नशा तस्करों से होगा मुक्त

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरूवार को कहा कि राज्य को जल्द ही गैंगस्टरों और नशा-तस्करों से मुक्त किया जाएगा। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 July 2022, 6:38 PM IST

चंडीगढ़:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरूवार को कहा कि राज्य को जल्द ही गैंगस्टरों और नशा-तस्करों से मुक्त किया जाएगा।

अटारी के निकट बुधवार को पुलिस द्वारा दो गैंगस्टरों को मार गिराये जाने पर श्री मान ने कहा, “यह राज्य के लोगों को मेरी गारंटी है कि किसी को भी राज्य की मुश्किल से हासिल शांति भंग करने नहीं दी जाएगी तथा गैंगस्टरों और नशा-तस्करों से राज्य को मुक्त करने तथा शान्ति एवं साम्प्रदायिक सद्भाव कायम रखने के लिए हरसम्भव कदम उठाये जाएंगे। (वार्ता)

Published :  22 July 2022, 6:38 PM IST