Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा को करना है प्रसन्न तो करें ये 9 सरल उपाय

डीएन ब्यूरो

चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म में सबसे पवित्र पर्व माना जाता है। डाइनामाइट न्यूज़ कि इस खास रिपोर्ट में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए जानिए ये आसान उपायों के बारे में।

चैत्र नवरात्रि 2024
चैत्र नवरात्रि 2024


नई दिल्ली: चैत्र नवरात्रि को हिंदू धर्म में सबसे पावन और शुभ माना जाता है। नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन किया जाता है। इन दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपायों 
1.नवरात्रि में सबसे पहले किसी स्वच्छ स्थान पर मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और मां काली की प्रतीमा की स्थापना करें। इसके बाद माता की प्रतीमा पर पुष्पों की माला चढ़ाएं।

2.अगर संभव हो सके तो नौ दिन तक नवरात्रि का उपवास करें। अगर शरीर का स्वास्थ्य ठीक ना हो तो केवल पहले, चौथे और आठवें दिन का उपवास करें। उपवास करने से माता कि अति कृपा होती है।

3.इसके बाद नवरात्रि के पूरे नौ दिन माता कि अखंड ज्योत अवश्य जलाएं। माता कि अखंड ज्योत जलाने से घर में सभी नकारात्मक ऊर्जाओं का प्रभाव नष्ट हो जाता है। 

4.चैत्र नवरात्रि के दौरान किसी शांत स्थान पर बैठकर माता के इन विशेष मंत्रों का उच्चारण जरूर करें।

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः

इन मंत्रों का जाप करने से माता प्रसन्न होती हैं।

5.मां दुर्गा को लाल रंग अति प्रिय है। इसलिए नवरात्रि में माता के पूजन के स्थान पर लाल रंग का कपड़ा लगाना चाहिए।

6.माता कि पूजा करते समय लाल रंग के वस्त्र धारम करना भी शुभ माना जाता है। इससे हमें एक विशेष ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

7.इस दिन जरूरतमंदों के दान करना भी शुभ माना जाता है। माता का मंत्र जाप करते हुए अपनी इच्छानुसार फल, आनाज, कपड़ा आदि दान करने से माता भगवती अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर कृपा बरसाती हैं। 

8.नवरात्रि के अंतिम दिन में कन्या पूजन अवश्य करना चाहिए। साथ ही सभी कन्याओं को लाल तिलक लगाकर माता की चुनरी अर्पण करनी चाहिए। इस उपाय से मां दुर्गा कि विशेष कृपा होती है। 

9. इसके अलावा हर दिन सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना चाहिए। नवरात्रि के दौरान मां लक्ष्मी, मां दुर्गा और मां काली को खीर का भोग लगाने से विशेष लाभ होता है। इस उपाय को करने से भक्तों को शुभ फल की प्राप्ति होती है और धन लाभ भी होता है










संबंधित समाचार