लोकमत समूह के अध्यक्ष विजय दर्डा को समाज सेवा और मीडिया में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सम्मान, मिली डी.लिट की उपाधि

लोकमत मीडिया समूह के अध्यक्ष विजय दर्डा को समाज सेवा और मीडिया के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए नवी मुंबई स्थित डी वाई पाटिल डीम्ड विश्वविद्यालय ने डी.लिट की उपाधि से सम्मानित किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 29 March 2023, 1:08 PM IST
google-preferred

ठाणे (मुंबई): लोकमत मीडिया समूह के अध्यक्ष विजय दर्डा को समाज सेवा और मीडिया के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए नवी मुंबई स्थित डी वाई पाटिल डीम्ड विश्वविद्यालय ने डी.लिट की उपाधि से सम्मानित किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक विश्वविद्यालय के मंगलवार को हुए 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए डी.लिट से सम्मानित किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलाधिति ने समारोह में लोकमत मीडिया समूह के संपादकीय बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व सांसद दर्डा को डी.लिट से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने भी शिरकत की थी।

दर्डा ने कहा कि यह उनके जीवन का बेहद प्रतिष्ठित, सम्मानित और प्रेरक पुरस्कार है।

उन्होंने कहा, “ यह पुरस्कार मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि यह डी वाई पाटिल जैसे शैक्षणिक संस्थान द्वारा दिया गया है जो सबसे प्रतिष्ठित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित विश्वविद्यालयों में से एक है। यह डिग्री मेरे लिए इसलिए अहम है, क्योंकि यह मुझे समाज में मेरी सेवा के लिए प्रदान की गई है। ”

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक दर्डा ने कहा कि यह डिग्री उनके पिता और लोकमत मीडिया समूह के संस्थापक जवाहरलाल दर्डा के आदर्शों और शिक्षाओं को श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा, “ मैंने एक पत्रकार, सांसद, शिक्षाविद्, लेखक, विचारक, समाजसेवी और परोपकारी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सामाजिक विकास के प्रति अपने कार्य के माध्यम से उनकी शिक्षाओं को आगे बढ़ाया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस सम्मान को महाराष्ट्र के आम लोगों को समर्पित कर रहे हैं।

Published : 
  • 29 March 2023, 1:08 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.