Site icon Hindi Dynamite News

केन्द्र ने जारी की स्मार्ट सिटी की नई सूची, यूपी के तीन शहर भी शामिल

केंद्र सरकार ने एक बार फिर 'स्मार्ट सिटी' के तहत 30 नए शहरों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के तीन शहर भी हैं। जो शहर इस लिस्ट में आ गये वहां के निवासी तो खुश हैं लेकिन जिन शहरों ने जगह नही बनायी वहां के लोग निराश हैं।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
केन्द्र ने जारी की स्मार्ट सिटी की नई सूची, यूपी के तीन शहर भी शामिल

नई दिल्ली: शुक्रवार को एक बार फिर भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने स्मार्ट सिटी की लिस्ट जारी की है। इस बार फिर देश के 30 शहर शामिल हैं।

इसमें यूपी के तीन शहर इलाहाबाद, झांसी और अलीगढ़ शामिल हैं।

अब तक 90

इस नई घोषणा के साथ केंद्र की स्मार्ट सिटी योजना के तहत चयनित शहरों की संख्या 90 हो गई है। नई सूची के ऐलान से जुड़े के कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए सूची में 40 शहरों के लिए स्थान खाली थे, लेकिन व्यवहारिकता और कार्य करने योग्य योजना सुनिश्चित करने के लिए 30 शहरों को चयनित किया गया।

57 हजार करोड़ का होगा निवेश

स्मार्ट सिटी योजनाओं के तहत 57,393 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है।

क्या है स्मार्ट सिटी का मतलब

स्मार्ट सिटी मिशन के अनुसार केंद्र हर शहर को पांच साल की अवधि में 500 करोड़ रुपये देता है ताकि विभिन्न विकास परियोजनाओं को कार्यान्वित किया जा सके।

ये हैं 30 नये स्मार्ट सिटी वाले शहर

1. तिरुवनंतपुरम

2. नया रायपुर

3. राजकोट

4. अमरावती

5. पटना

6. करीमनगर

7. मुजफ्फरपुर

8. पुडुचेरी

9. गांधीनगर

10. श्रीनगर

11. सागर

12. करनालल

13. सतना

14. बेंगलुरु

15. शिमला

16. देहरादून

17. तिरुपुर

18. पिंपरी चिंचवाड़

19. बिलासपुर

20. पासीघाट

21. जम्मू

22. दाहोद

23. तिरुनेलवेली

24. थुटुकुड़ी

25. त्रिचिरापल्ली

26. झांसी

27. आईजॉल

28. इलाहाबाद

29. अलीगढ़

30. गंगटोक

Exit mobile version