
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा रहा है। सीबीएसई ने थोड़ी देर पहले ही आज दोपहल 10वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी करने की घोषणा की। इसके साथ ही देश के उन लाखों छात्रों का इंतजार भी खत्म हो गया है, जो बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिये सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट - cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करें। इसके लिये मांगी गई जानकारी भरकर छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
सीबीएसई द्वारा छात्रों का रिजल्ट तय मूल्यांकन फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया गया है।
बता दें कि CBSE बोर्ड ने गत 30 जुलाई को ही 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया था। घोषित नतीजों के मुताबिक 99.67 फीसदी छात्राएं और 99.13 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। दिल्ली रीजन में इस साल 99.84% छात्र पास हुए। इस बार 12वीं में कुल 1304561 छात्र-छात्राओं में से 1296318 छात्र पास हुए।
इस बार कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परिक्षाओं का आयोजन नहीं किया गया। छात्रों को उनकी पिछली कक्षाओं के परफॉर्मेंस के आधार पर अंक दिये जाएंगे। इस बार मैरिट लिस्ट भी घोषित नहीं होगी।
Published : 3 August 2021, 11:08 AM IST
Topics : 10वीं बोर्ड रिजल्ट CBSE 10th Result 2021 CBSE Board Result CBSE High School Result परीक्षा परिणाम सीबीएसई सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट