
महराजगंज: जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के परसोहिया मोहल्ला निवासी मदन श्रीवास्तव ने मंगलवार की रात में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
जिसके बाद मृतक के बड़े भाई लाल बहादुर ने नौतनवा पुलिस को तहरीर देते हुए पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मानसिक व सामाजिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है और तहरीर दी है जिसके आधार पर नौतनवा पुलिस ने 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
वादी ने बताया कि उनका छोटा भाई मेडिकल स्टोर की दुकान चलाता था, मंगलवार की शाम को कुछ युवकों ने उस पर एक युवती से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट की और उसे जलील किया, जिसके सदमे को वह बर्दाश्त नहीं कर सका और घर आकर उसने आत्महत्या कर ली।
Published : 24 April 2020, 1:17 PM IST
Topics : hanged Maharajganj uttar pradesh आत्महत्या क्राइम