
नई दिल्लीः अगर आप घर पर ही अपनी कार साफ करना पसंद करते हैं तो आपके काम की है ये खबर। कार की सफाई करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, नहीं तो इससे आपको भारी नुकसान पहुंच सकता है।
अगर आप कार की सफाई करते समय दरवाजे और बोंनट को बंद रखें। ऐसा नहीं करने से पानी अगर कार के इंटीरियर में चला जाए तो इससे महंगे और जरूरी इक्विपमेंट्स खराब हो सकते हैं। और इन्हें रिप्लेस करवाने में आपके काफी पैसे खर्च हो जाएंगे।
अपनी कार की विंडस्क्रिन को साफ करने के लिए हमेशा सॉफ्ट कपड़े का इस्तेमाल करें। किसी हॉर्ड कपड़े का इस्तेमाल करने से विंड स्क्रीन पर स्क्रैच पड़ सकते हैं और कुछ ही दिनों में इसकी विजिबिलिटी भी कम हो जाती है।
अगर आप प्लास्टिक वाइपर से कार की बॉडी साफ़ कर रहे हैं तो इससे पेंट खराब हो सकता है या फिर इसकी शाइन पहले जैसी नहीं रहती है। कार को साफ करने के लिए माइक्रो फाइबर क्लाथ या फिर सॉफ्ट डस्टर का ही इस्तेमाल करें।
Published : 19 July 2021, 4:42 PM IST