
कन्नौज: जिले के फगुहा कट के पास लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर गुरुवार की सुबह तेज़ रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गयी।
यह भी पढ़ें: अनियंत्रित लोडर मैजिक ने ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत
अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान हरियाणा के गुड़गांव निवासी हरिश्चंद्र पंडित :37 वर्ष:, लखनऊ की फरहा खान :23 वर्ष: व एक अन्य युवती नैना (20 वर्ष) के तौर पर की गई है। ये लोग गुड़गांव से लखनऊ जा रहे थे तभी गुरुवार सुबह करीब छह बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फगुहा कट के पास यह हादसा हुआ।
Kannauj: Three people dead after a car met with an accident on Agra-Lucknow Expressway, earlier today
— ANI UP (@ANINewsUP) January 16, 2020
उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजन को हादसे की सूचना दे दी गयी है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भेज दिया गया है। (भाषा)
Published : 16 January 2020, 4:27 PM IST
Topics : express way lucknow agra express way National Road Accident उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे कन्नौज राष्ट्रीय लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे सड़क दुर्घटना