हिंदी
गाजियाबाद: थाना कासना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, चार घायल
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार गाजियाबाद के रहने वाले अमित कुमार त्यागी (28) अपनी कार में सवार होकर गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रहे थे, तभी उनकी कार ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
यह भी पढ़ें: यूपी में घने कोहरे का कहर, सड़क हादसों में आधा दर्जन लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल
इस घटना में त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Published : 4 March 2024, 4:51 PM IST
Topics : अनियंत्रित कार कासना क्षेत्र गाजियाबाद टकराई मौत सड़क हादसे
No related posts found.