
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सबसे बड़े नौकरशाह की कुर्सी के लिए एक बार फिर मौजूदा कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा को एक साल का एक्सटेंशन देने का फैसला किया है।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा, आईएएस के एक साल के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है। सिन्हा उत्तर प्रदेश कैडर के1977 बैच के आईएएस है।
इसी सेवा विस्तार के साथ प्रदीप कुमार सिन्हा 2007 के बाद से इस पद पर लगातार चार साल तक सेवाएं देने वाले तीसरे कैबिनेट सचिव बन गये हैं। सिन्हा ने इस पद पर 13 जून 2015 को अपना कार्यभार ग्रहण किया था।
अजीत सेठ और केएम चंद्रशेखर रहे चार तक इस पद पर
देश की नौकरशाही की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण कुर्सी पर लगातार पिछले दो कैबिनेट सचिव अजीत कुमार सेठ (14 जून 2011 से 13 जून 2015) और केएम चंद्रशेखर (14 जून 2007 से 13 जून 2011) चार-चार साल तक काबिज रहे।
पांच नामों की थी जोर-शोर से चर्चा
हसमुख अधिया, रीता तेवतिया, राजीव गाबा, राजीव कुमार, डा. अरुणा शर्मा के नामों की सत्ता के गलियारों में कैबिनेट सचिव बनने की जोर-शोर से चर्चा थी, लेकिन एक्सटेंशन की वजह से इनमें से किसी की पहुंच कैबिनेट सचिव की कुर्सी तक नहीं हो सकी।
Published : 8 May 2018, 12:54 PM IST
Topics : Cabinet Secretary of India PK Sinha Service extension आईएएस कैबिनेट सचिव नियुक्ति प्रदीप कुमार सिन्हा भारत सरकार सेवा विस्तार