
मैक्सिको: क्विंटाना रू प्रांत में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी जिसमें 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि 18 लोग जख्मी हो गये। घायलों को इलाज के लिए वहां के नजदीकि अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इन घायलों में से कुछ की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस बस में कुल 31 यात्री सवार थे जो अमेरिका, ब्राजील और स्वीडन के थे। बस संचालक कंपनी कोस्टा माया की माने तो बस मंगलवार सुबह जब तुलुम नगर में स्थित एक पुराने खंडहर के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ है।
Published : 20 December 2017, 9:27 AM IST
Topics : अनियंत्रित क्विंटाना रू पर्यटक बस पलट मैक्सिको हादसा