हिंदी
जयपुर: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी उत्कल रंजन साहू को राजस्थान का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग ने शनिवार रात इस बारे में आदेश जारी किया।
यह भी पढ़ें: रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की नयी डीजीपी नियुक्त
आदेश के अनुसार महानिदेशक व कमांडेंट जनरल (होमगार्ड) उत्कल रंजन साहू को राजस्थान का पुलिस महानिदेशक (पुलिस फोर्स प्रमुख) नियुक्त किया जाता है। यह नियुक्ति दो साल के लिए या आगामी आदेश तक की गई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार दरअसल 29 दिसंबर को साहू को राज्य के डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था जब राज्य के तत्कालीन डीजीपी उमेश मिश्रा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।
यह भी पढ़ें: राजीव कुमार पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी
आदेश के अनुसार साहू को भारतीय पुलिस सेवा के अपेक्स स्केल (पे मैट्रिक्स में लेवल 17) पर पदोन्नत किया जाता है।
Published : 11 February 2024, 10:39 AM IST
Topics : DGP IPS Jaipur Utkal Ranjan Sahu आईपीएस उत्कल रंजन साहू जयपुर नियुक्त पुलिस महानिदेशक राजस्थान
No related posts found.