Govt Jobs: यहां निकली है 150 पदों पर बंपर वैकेंसी, मिलेगा अच्छा खासा स्‍टाइपेंड भी

सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की एन नामी संस्थान में 150 पदों पर वैकेंसी निकली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 January 2021, 7:04 PM IST

नई दिल्लीः रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन DRDO, गैस टर्बाइन रिसर्च इस्टेब्लिशमेंट ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

सभी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप के लिए 29 जनवरी तक आवेदन दे सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर आप अप्लाई कर सकते हैं। उम्‍मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में डिग्री/डिप्‍लोमा या ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।

इसमें आपको अपनी ट्रेड के हिसाब से अच्छा खासा स्‍टाइपेंड भी दिया जाएगा। बाकी जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Published : 
  • 11 January 2021, 7:04 PM IST