
चंदौली: जनपद के कंदवा (Kandawa) थाना क्षेत्र के बरहनी (Barhani) में शराब पीने के विवाद में मनबढ़ों ने दुकानदार को नाले में लताड़कर पीटा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अस्पताल में चल रहा उपचार
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक बरहनी निवासी प्रदीप गुप्ता (Pradeep Gupta) की बरहनी स्थित चाय समोसे की दुकान है। वहां शराब पीने के विवाद में मनबढ़ो ने प्रदीप गुप्ता को पीट दिया। घटना करे बाद घायल प्रदीप को जिला अस्पताल (Chandauli District Hospital) ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घायल के भाई का बयान
घायल प्रदीप गुप्ता के भाई संदीप गुप्ता (Sandeep Gupta) ने बताया कि मेरे भाई दुकान पर बैठे थे। इस दौरान मनबढ़ शराब पीने लगे। मना करने पर मेरे भाई को उन्होंने नाले में लताड़कर पीटा। हमने इसकी लिखित तहरीर कंदवा थाने में दे दी है।
इस बाबत थाना प्रभारी कंदवा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Published : 30 August 2024, 10:54 AM IST
Topics : Barhani Chandauli Dynamite News Kandawa Police Station Pradeep Gupta कंदवा थाना चंदौली प्रदीप गुप्ता बरहनी