
महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा कुंआचाप से निकलने वाले मार्ग पर सुबह के समय में गांव की कुछ बच्चें खोरन्हिया नहर पर स्नान कर रहे थे। कि बच्चे का बेल्ट पानी में गुम होने पर सभी उस बेल्ट को ढूंढने लगे। की तभी बच्चों को पानी में एक पोटली मिली जिस पोटली मिली जिसमें कारतूस और एक बंदूक पाई गई।
उस पोटली में दर्जनों भर कारतूस और एक बंदूक पाए गए थे, कुछ कारतूस दगे थे और कुछ जिंदा पाए गए थे। उसमें एक बच्चा इस पोटली को अपने घर लेकर चल गया। जब घर वालों को इस बारे में पता चला तो घरवालों के बोलने पर बच्चे ने पोटली को नहर में भेंक दिया। तब तक गांव के ग्राम सभा प्रधान ने इसकी सूचना तत्काल मुजरी चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार गुप्ता को दे दी थी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। उन्होनें बताया कि एस एल आर और पिस्टल की डेढ़ दर्जन कारतूस और एक देशी कट्टा बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से गांव के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। हर किसी के दिमाग में यही सवाल है कि ये पोटली आई कहां से और किसकी है।
Published : 2 August 2019, 1:16 PM IST
Topics : bullets Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश कारतूस कुआँचाप क्राइम क्राइम पनियरा महराजगंज