बुलंदशहर: करंट की चपेट में आने से दो किशोरों की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

यूपी के बुलंदशहर में शुक्रवार को कंरट की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत हो गई। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 June 2024, 11:51 AM IST
google-preferred

बुलंदशहर: जनपद में शुक्रवार को खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहीरपाड़ा में सबमर्सिबल पंप चलाकर स्नान कर रहे दो नाबालिग चचेरे भाइयों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहीरपाड़ा की है। 

मृतक किशोरों की पहचान 17 वर्षीय अविषेक और 15 वर्षीय तरुण के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार गर्मी से राहत पाने के लिए घर के आगे लगे सबमर्सिबल पंप के पास दो किशोर स्नान कर रहे थे। इस दौरान पंप में अचानक करंट दौड़ने से दोनों किशोर चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई। 

Published : 
  • 22 June 2024, 11:51 AM IST

Advertisement
Advertisement