हिंदी
बुलंदशहर: नगर कोतवाली क्षेत्र में गिरधारीनगर मोहल्ले में ट्रिपल मर्डर की एक वारदात से पूरे जिले में सनसनी मची हुई है। यहां दो बच्चों और एक महिला की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद से मृतक महिला का पति घर से फरार है। फरार महिला के पति को ही हत्यारोपी माना जा रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें: बुलंदशहर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग और लाठी-डंडे चलने से आधा दर्जन घायल
दिनदहाड़े हुई इस हत्या की वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मौके पर अधिकारियों के साथ भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल पर जांच की जा रही है।पुलिस द्वारा शवों का पंचनामा भरने के बाद मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: बुलंदशहर: घर के बाहर सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या, गांव में दहशत
पुलिस के मुताबिक अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फरार दो बच्चों के पिता और महिला के पति की तलाश के लिये पुलिस की अलग-अलग टीमे काम कर रही है।
Published : 30 August 2018, 1:38 PM IST
Topics : Bulandshahr ट्रिपल मर्डर पुलिस फरार बुलंदशहर हत्या
No related posts found.