बुलंदशहर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग और लाठी-डंडे चलने से आधा दर्जन घायल

डीएन संवाददाता

थाना ककोड़ क्षेत्र में कबाड़ के विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष खून-खराबे पर उतारू हो गये। दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई और लाठी डंडे चले जिस कारण आधा दर्जन लोग घायल हो गये। पूरी खबर..



बुलंदशहर: थाना ककोड़ क्षेत्र में एक ही समुदाय के दो पक्षों हुई मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस विवाद में दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये। 

जानाकरी के मुताबिक दोनों पक्ष कबाड़ खरीदने और बेचने का काम करते हैं। बीती देर रात कबाड़ को लेकर ही दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और बाद में फायरिंग होने लगे। इस खूनी संघर्ष में आधा दर्जन लोग घयल हो गये। घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

दो पक्षों की मारपीट में घायल महिला

विवाद को सुलझाने गये ग्रामीण अल्लादुये ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में कहा कि मामरपीट करने वालों ने उसे भी नहीं बख्शा। लाठी-डंडे चलने से वह भी बुरी तरह घायल हो गया।अल्लादुये के मुहं पर काफी चोट आयी है। वह लहुलुहान हो गया। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों ने पुलिस में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 










संबंधित समाचार