हिंदी
बुलंदशहर: सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित अपोलो पाइप कंपनी में बड़ा हादसा हो गया। लोहे के बंडल के नीचे क्रेन का हेल्पर आ गया। जिससे हेल्पर गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को आनन- फानन में हायर सेंटर रेफर किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित अपोलो पाइप कंपनी का है।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कंपनी के गेट के बाहर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने लापरवाही में लिप्त कर्मचारियों पर कार्यवाही और पीड़ित के लिए आर्थिक मदद की मांग की। इस दौरान मांगों के समर्थन में किसान संगठन के पदाधिकारी और दूसरे राजनैतिक दलों के नेता भी मौजूद थे।
Published : 14 June 2024, 6:49 PM IST
No related posts found.