Site icon Hindi Dynamite News

बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध को समर्पित रही बुद्ध पूर्णिमा, जानें जिले में क्या रहे प्रमुख कार्यक्रम

महराजगंज जनपद में बुद्ध पूर्णिमा पर नगर पालिका की चेयरमैन पुष्पलता मंगल ने अपने समर्थकों के साथ अंबेडकर पार्क में स्थित गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध को समर्पित रही बुद्ध पूर्णिमा, जानें जिले में क्या रहे प्रमुख कार्यक्रम

महराजगंज: जनपद में बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की जयंती गुरूवार को धूमधाम से मनाई गई।

बुद्ध जयंती बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और मृत्यु या परिनिर्वाण का स्मरण करती है।

यह दिन विश्व भर के बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए चिंतन, ध्यान और दयालुता के कार्यों के दिन के रूप में विशेष महत्व रखता है।

इसी क्रम में नगर पालिका महराजगंज की चेयरमैन पुष्पलता मंगल अंबेडकर पार्क स्थित गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पहुंची।

अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध का जन्म 563 और 483 ईसा पूर्व के बीच नेपाल के लुम्बिनी में हुआ था।

उनकी मां, रानी माया देवी ने अपने पैतृक घर की यात्रा के दौरान उन्हें जन्म दिया, जबकि उनके पिता राजा शुद्धोधन थे।

मायादेवी मंदिर, इसके आसपास के उद्यान और 249 ईसा पूर्व का अशोक स्तंभ, लुम्बिनी में बुद्ध के जन्म स्थल का प्रतीक है।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि निर्मेश मंगल, गुडडू पांडेय दमकी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। 

Exit mobile version