मायावती ने अपने भाई व भतीजे को बनाया बसपा का पदाधिकारी- भाई आनंद होंगे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो भतीजे आकाश बने नेशनल को-आर्डिनेटर

लखनऊ में मायावती ने बसपा के पदाधिकारियों की एक बड़ी बैठक ली है। दो घंटे से अधिक चली बैठक में मायावती ने ऐलान किया कि उनके भाई आनंद बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगे और भतीजे आकाश नेशनल को-आर्डिनेटर होंगे। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 June 2019, 1:50 PM IST

लखनऊ: लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती पार्टी में बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने अपने भाई आनंद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया है। इसके अलावा भतीजे आकाश नेशनल को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किये गये हैं। 

जानें खास बातें-

- लोकसभा में BSP के उपनेता होंगे जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव

- लोकसभा में BSP के नेता के रूप में चुने गए दानिश अली

- दानिश अली लोकसभा में नेता होंगे

 

Published : 
  • 23 June 2019, 1:50 PM IST

No related posts found.