महराजगंज: BSA ने बिना मान्यता प्राप्त चल रहे दो प्राइवेट स्कूलों को कराया बंद, कई विद्यालय संचालकों में मचा हड़कंप

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 14 July 2022, 1:26 PM IST
google-preferred

महराजगंज: बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गुरूवार को अवैध रूप से संचालित हो रहे स्कूलों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। स्थानीय बृजमनगंज क्षेत्र में दो प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गई है।

बृजमनगंज क्षेत्र में पुरुषोत्तम दास चिल्ड्रेन एकेडमी और न्यू सिटी मांटेंसरी स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहे थे। इसका संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने दोनों स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया।

बीएसए की सख्त कार्यवाही से जनपद के कई स्कूलों के संचालकों में भारी हड़कंप मचा हुआ है।

BSA ने कहा कि बिना मान्यता के संचालित हो रहे जनपद के विद्यालयों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 

Published : 
  • 14 July 2022, 1:26 PM IST

Advertisement
Advertisement