
वॉर्सेस्टर: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की तेज़ गेंदबाज़ कैथरीन ब्रंट अपने सुसज्जित करियर में एक और रिकॉर्ड जोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय टी20 में इंग्लैंड के लिये सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बन गयी हैं।
ब्रंट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार को खेले गये टी20 मैच में लौरा वुलवार्ड्ट का विकेट लेकर अंतरराष्ट्रीय टी20 में 103 विकेट पूरे किये। उन्होंने इस मैच में 24 रन देकर एक विकेट हासिल किया। ब्रंट अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में 99 मैच खेलकर 18.7 की औसत से 103 विकेट ले चुकी हैं। (वार्ता)
Published : 24 July 2022, 7:15 PM IST
Topics : England T20 Worcester अंतरराष्ट्रीय इंग्लैंड गेंदबाज टी20 ब्रंट बनीं महिला क्रिकेट वॉर्सेस्टर