
देवघर: झारखंड के देवघर में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी में संलिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से ब्राउन शुगर की 15 पुड़िया बरामद की है, जिनकी कीमत एक लाख रुपये है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार देवघर के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार ने आज यहां एक प्रेस वार्ता में बताया कि 15 पुड़िया में लगभग पांच ग्राम ब्राउन शुगर मिला है। बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक लाख रुपये है ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित महथा, नाजो महथा, विजय कुमार राउत, रंजन कुमार मिश्र एवं छोटू कुमार महतो के रूप में की गयी है।
Published : 21 February 2023, 12:01 PM IST
Topics : झारखंड देवघर पांच गिरफ्तार पुलिस बरामद ब्राउन शुगर