
गाजियाबाद: जिले की ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने मंगलवार को राम पार्क कॉलोनी से गांजा बेचने के आरोप में ममेरे भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। ये आरोपित आंध्र प्रदेश से गांजा लाते थे। दोनों के पास से 19 किलो गांजा बरामद हुआ है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राम पार्क कॉलोनी के एक मकान में गांजा बेचा जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन महिला व दो पुरुष भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन लोग फरार हो गये। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राम पार्क कॉलोनी निवासी शाहिद व आफरीन के रूप में हुई है। ये दोनों ममेरे भाई -बहन हैं।
महिलाएं बेचती हैं गांजा
फरार आरोपितों की पहचान असगर, नौशाद बानो उर्फ असगरी और उसकी बहन परवीन के रूप में हुई है। असगर मुख्य आरोपित है, जो गांजा तस्करी करता है। बता दें कि शाहिद पूर्व में भी गांजा बेचने के आरोप में जेल जा चुका है। आरोपित ट्रक में रखकर आंध्र प्रदेश से गांजा लाते हैं और पुड़िया बनाकर बेचते हैं। ये महिलाओं के जरिये गांजा बिकवाते हैं, जिससे किसी को शक न हो।
Published : 11 December 2024, 2:38 PM IST
Topics : Dynamite News Ghaziabad Loni Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akaash Ram Park Tronica city Police Station UP News UP Police क्राइम