गुरुग्राम के पब में लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले 6 बाउंसर्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुरुग्राम में पब के बाहर लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है। लड़की ने पब के बाउंसर्स पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 11 August 2022, 3:24 PM IST
google-preferred

गुरुग्राम: लड़की के साथ बदसलूकी के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने पब के 6 बाउंसर्स को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुग्राम के एक पब के बाहर लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया। इस दौरान लड़की ने आरोप लगाया है कि पब के बाहर खड़े बाउंसर्स ने उसके साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर उसके दोस्तों के साथ मारपीट भी की।

मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस ने पब के 6 बाउंसर्स को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पब के मालिक से भी पूछताछ की गई। इन दिनों घटना का वीडियो तेजी से सोशल वीडियो पर वायरल हो रहा है। वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है कि बाउंसर्स की लड़की और उसके दोस्त के साथ हाथापाई हो रही है।

ये घटना गुरुग्राम के क्लब कांसा डैनजा के बाहर की है। 7 और 8 अगस्त की रात में 2 क्लब के बाहर बाउंसर्स और लड़की के दोस्त के बीच में हाथापाई हो गई। इसके बाद लड़के ने उद्योग विहार थाने में मामले की एफआईआर दर्ज कराई।

Published : 
  • 11 August 2022, 3:24 PM IST

Advertisement
Advertisement