‘माेगैम्‍बो’ को फिर परदे पर उतारेंगे बोनी कपूर, अनिल कपूर ने की वीरू देवगन को समर्पित

बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। वहीं अनिल कपूर ने ‘मिस्टर इंडिया’ के 32 साल पूरे होने पर एक ट्वि‍ट किया था और एक्शन डिजाइन करने वाले वीरू देवगन को श्रद्धांजली दी थी। वीरू देवगन का देहान्त हाल में ही हुआ है, जिन्होंने 70, 80 और 90 के दशक में कई सारी फिल्मों के एक्शन को परफेक्‍ट बनाया था।

Updated : 31 May 2019, 2:37 PM IST
google-preferred

मुंबई:  बॉलीवुड निर्देशक बोनी कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। बोनी कपूर निर्मित और शेखर कपूर निर्देशित इस फिल्‍म में अन‍िल कपूर और श्रीदेवी ने बेहतरीन अदाकारी की थी। 

वहीं अनिल कपूर ने 'मिस्टर इंडिया' के 32 साल पूरे होने पर एक ट्वीट किया था और इसमें एक्शन डिजाइन करने वाले वीरू देवगन को श्रद्धांजली दी थी। वीरू देवगन का देहान्त हाल में ही हुआ है, जिन्होंने 70, 80 और 90 के दशक में कई सारी फिल्मों का एक्शन डिजाइन किया था।

बोनी कपूर

बोनी कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्‍यू में बताया कि 1980 में इस फिल्म को 4 करोड़ के बजट में बनाया गया था। ये उस समय के लिहाज से बड़ी रकम थी। हमने वर्सोवा में इसका सेट बनाया था। हमारे पास इसका बेस‍िक स्ट्रक्चर तैयार है लेकिन इस पर काम कब शुरू होगा ये तय नहीं हुआ है। 

वहीं अनिल ने अपने ट्विट में लिखा है कि मिस्टर इंडिया को बच्चों के लिए बनाए गए एक्शन सीन और वीरू देवगन के मिडास टच द्वारा प्रतिष्ठित बनाया गया। वह एक अद्भुत व्यक्ति थे और मैं भाग्यशाली रहा कि उनके साथ काम करने का मौका मिला।

Published : 
  • 31 May 2019, 2:37 PM IST

Related News

No related posts found.