हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्म निर्देशन करना चाहती है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म से प्रियंका तीन साल बाद अपना बॉलीवुड कमबैक कर रही हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन में भी अपना कदम आगे बढ़ा सकती हैं।

फिल्म निर्देशन करने संबंधी सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा इसमें इतनी जिम्मेदारी है जो मुझे नर्वस कर देती है, लेकिन धीरे धीरे में एक्टिंग से प्रोडक्शन की तरफ बढ़ गई हूं, और आशा है कि मैं जल्द ही निर्देशन की तरफ भी आऊं।
यह भी पढ़ें: इस फिल्म में अजय देवगन के ऑपोज़िट नजर आयेंगी दीपिका पादुकोण
प्रिंयका की आने वाली फिल्म द स्काई इज़ पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म में फरहान अख्तर, ज़ायरा वसीम और रोहित शराफ भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' राइटर आयशा चौधरी की असल जिंदगी पर आधारित है, जिनकी महज़ 18 साल की उम्र मे मौत हो गई थी। आयशा चौधरी का किरदार फिल्म में ज़ायरा वसीम ने निभाया है जो खुद पूरी स्टोरी को नरेट करने वाली हैं।(वार्ता)
Published : 5 October 2019, 6:00 PM IST
Topics : bollywood direction film India Priyanka Chopra द स्काई इज पिंक प्रियंका चोपड़ा फिल्म बॅालीवुड मनोरंजन