हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि वह अपने प्रॉडक्शन की फिल्मों में काम नहीं करेंगी।
यह भी पढ़ें: सैफ के साथ काम करेंगे आमिर
वर्ष 2017 में कंगना ने अनाउंस किया था कि वह जल्द ही अपना प्रॉडक्शन हाउस खोलेंगी। स्टूडियो बनाने के लिए उन्होंने बांद्रा के पाली हिल इलाके में जमीन भी खरीद ली थी। लेकिन किन्हीं वजहों से प्रॉडक्शन हाउस खोलने का प्लान कुछ वक्त के लिए रुक गया। लेकिन अब अगले साल जनवरी तक कंगना का प्रॉडक्शन स्टूडियो बनकर तैयार हो जाएगा। कंगना ने प्रोडक्शन हाउस का नाम ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ रखा है। हालांकि कंगना अपने प्रॉडक्शन की फिल्मों में खुद ऐक्टिंग नहीं करेंगी बल्कि अन्य टैलंटेड लोगों को मौका देंगी।

कंगना ने बताया कि उनके पास फिल्ममेकर्स नई-नई स्क्रिप्ट लेकर आ रहे हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि वह उनमें ऐक्टिंग करें। कंगना का मानना है कि नए टैलंट को एक ऐसे प्लैटफॉर्म की जरूरत है जहां वे अपनी ऐक्टिंग की प्रतिभा को दिखा सकें। कंगना ने कहा, “मैं जो भी फिल्में प्रोड्यूस करूंगी उनमें ऐक्टिंग नहीं करुंगी। हमारे आस-पास बहुत टैलंट है। मैं ऐसे ऐक्टरों को हायर करूंगी जो स्क्रिप्ट के हिसाब से एकदम परफेक्ट हों।
यह भी पढ़ें: Bollywood- फिर से मणिरत्नम की फिल्म में नजर आएंगी ऐश्वर्या, दिखेंगी अलग रोल में
मैं नए टैलंट को अपनी छत्रछाया में रखूंगी और गाइड करुंगी।” कंगना ने कहा कि वह पहले छोटे बजट की फिल्मों को तवज्जो देंगी और देखेंगी कि उन्हें कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके बाद ही वह बड़े स्तर पर कुछ करेंगी। (वार्ता)
Published : 18 October 2019, 5:32 PM IST
Topics : bollywood entertainment Kangana ranaut Manikarnika Films कंगना रनौत फिल्म बॉलीवुड मणिकर्णिका फिल्म्स मनोरंजन